संभल , मई 22 -- उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेस वे पर कैंटर के कार को टक्कर मार देने से एक कार सवार की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।
मध्य प्रदेश के भोपाल के निवासी वरुण चौहान, पीयूष सिंह, करण कुशवाहा और बनारस के निवासी विजय जायसवाल के पुत्र सिद्धार्थ जयसवाल (25) कार से जा रहे थे। जिला संभल के अंतर्गत थाना बहजोई क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को शाम लगभग साढ़े छः बजे एक कैंटर ने कार को टक्कर मार दी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित