भीलवाड़ा , सितम्बर 20 -- राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में गंगापुर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ गयी है।

भीलवाड़ा महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण को पार्टी से बर्खास्त किये जाने की कार्रवाई ने सियासी हलचल तेज कर दी है। सुश्री हिरण वार्ड 23 से कांग्रेस की टिकट पर निर्वाचित पार्षद हैं और अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय मैदान में उतरी हैं।

गंगापुर नगर पालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस के 14 पार्षद हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नौ और निर्दलीय नौ पार्षद हैं। कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए प्रीति काकाणी को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। इसके बावजूद सुश्री हिरण ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में बनी रहीं। हालांकि अब भी कांग्रेस के पास बहुमत का आंकड़ा है लेकिन भीतरघात हुआ तो मुश्किलें हो सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित