श्रीगंगानगर , अक्टूबर 02 -- राजस्थान में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में श्री अग्रवाल सभा द्वारा शनिवार को रात्रि आठ बजे एसडी बिहाणी कॉलेज में विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
श्री अग्रवाल सभा के महासचिव नरेश बड़ोपलिया ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष के कवि सम्मेलन में लखनऊ के प्रख्यात वीररस कवि वेदव्रत वाजपेयी, उज्जैन के लोकप्रिय हास्य कवि दिनेश 'दिग्गज', नई दिल्ली की श्रृंगार रस की कवयित्री मनु वैशाली, रोहतक से हरियाणवी हास्य कवि डॉ. जगबीर राठी, कोटा से हास्य-पैरोडी के कवि डॉ. आदित्य जैन एवं देवास से हास्यरस के प्रसिद्ध कवि कुलदीप 'रंगीला' भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के बस्ती की करीब 10 वर्षीया बाल कवयित्री आहुति शुक्ला आकर्षण का केन्द्र होंगी, जो पहली बार श्रीगंगानगर के श्रोताओं से रूबरू होंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जयदीप बिहाणी और विशिष्ट अतिथि राजस्थान खाद्य व्यापार संघ जिलाध्यक्ष विपिन अग्रवाल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित