श्रीगंगानगर , फरवरी 19 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करने वाले 35 वर्षीय युवा व्यापारी सागर मक्कड़ का शव गुरुवार को गंगनहर की मुख्य शाखा के चूनावढ थाना क्षेत्र एक हैड के पास अटका हुआ मिला।

मृतक सागर मक्कड़ बीरबल चौक के समीप स्थित अरोडवंश मार्केट में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान चलाता था। परिवार के अनुसार सागर मक्कड़ 16 फरवरी को सुबह की तरह दुकान पर गया था। दोपहर में वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर कहीं निकल गया और उसके बाद दुकान पर लौटकर नहीं आया। जब शाम तक वह नहीं पहुंचा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान उनकी मोटरसाइकिल शहर के नजदीक बारहमासी नहर के किनारे लावारिस हालत में पड़ा मिली। आज उसका शव मिला।

पुलिस ने दोपहर में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। शाम को पदमपुर रोड स्थित कल्याण भूमि में उसका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित