हरिद्वार, मार्च 01 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने रविवार को 14 वर्षीय नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के कड़े निर्देशों पर गठित टीम ने हरियाणा के पानीपत से किशोरी को सुरक्षित निकाला।

मामले के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को गंगनहर क्षेत्र के निवासी ने तहरीर दी कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। इस पर थाना गंगनहर में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपहृता की शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार अभियान चलाया। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए और परिजनों के सहयोग से पुलिस ने किशोरी को पानीपत से सकुशल बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित