पटना , अगस्त 14 -- िहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने शुक्रवार को कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हल्द्वानी के रामलीला मैदान का भाजपा नेताओं की ओर से 'शुद्धिकरण' किया जाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की दलित विरोधी और संकीर्ण सोच का प्रमाण है।

श्री राम ने कहा कि देश जब आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है तब भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रशिक्षित संचालकों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपनी दलित विरोधी मानसिकता का प्रमाण ऐसे कुकृत्य के माध्यम से दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के साथ भाजपा की दलित विरोधी सोच भी प्रदर्शित हो हई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित