अजमेर , अक्टूबर 18 -- राजस्थान के अजमेर में रविवार को सूफीसंत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की 'महाना छठी' बहुत शिद्दत, आस्था और धार्मिक रस्मों के साथ मनाई गई।
अजमेर दरगाह शरीफ के आहाता-ए-नूर में तड़के से ही जायरीन एवं अकीदतमंद जुटने शुरू हो गये। और ठीक नौ बजे 'फातिहा' की रस्म हुई।
गरीब नवाज से जुड़े खुद्दामें ख्वाजा ने धार्मिक रस्में अदा कराई। इस दौरान शिजरा ख्वानी और सलातों सलाम पेश किया गया।
दरगाह की अंजुमन कमेटी के नुमाइंदों ने देश में अमन, चैन, खुशहाली की दुआ की। महाना छठी पर दरगाह और आसपास के क्षेत्र में मेले जैसा माहौल बन गया। छठी में शिरकत करने आये जायरीन अब अपने घरों को लौटने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित