खैरागढ़-छुईखदान-गंडई , जनवरी 27 -- ) छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में पुलिस ने महज छह घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

पुलिस के मुताबिक शादी के दबाव से परेशान प्रेमी ने ही प्रेमिका की हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी की अपराह्न हरडुवा जलाशय के निकासी गेट के पास पानी में एक अज्ञात युवती का शव तैरते हुए मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच के दौरान पानी में तैरता एक कैरी बैग बरामद किया, जिसमें आधार कार्ड, चप्पल और अस्पताल की पर्चियां मिलीं। इन दस्तावेजों के आधार पर मृतिका की पहचान दुर्ग जिला में सुपेला भिलाक के रामनगर निवासी रूपा साहू (21 वर्ष)रूप में हुई।

जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रूपा का प्रेम संबंध हरडुवा निवासी आनंद वर्मा (पिता राधेलाल वर्मा) से था। आरोपी शादी से लगातार इनकार कर रहा था। करीब तीन से चार महीने पहले भी युवती शादी की बात करने आरोपी के घर पहुंची थी, जहां उसके साथ मारपीट कर उसे भगा दिया गया था। इसके बावजूद 25 जनवरी को वह पुनः आरोपी से मिलने पहुंची थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित