अलवर , मार्च 14 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में दुमंजिला भवन से गिरकर एक मिस्त्री की मौत हो गई।
सूत्रों ने शनिवार को बताया कि विनोद मेघवाल (32) शुक्रवार को तिजारा में एक दुमंजिला भवन में काम कर रहा था, इसी दौरान काम करते समय वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिजन उसे पहले तिजारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर अलवर जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां विनोद ने आज तड़के करीब तीन बजे दम तोड़ दिया।
परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित