अलवर , अगस्त 09 -- राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के कोटकासिम थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में शनिवार देर रात चोर एक घर से लाखों रुपये नकद और आभूषण चोरी कर ले गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार अज्ञात बदमाश छत के रास्ते रमेश यादव के मकान में दाखिल हुए और करीब 15 लाख रुपये नकद, लगभग 150 ग्राम सोने व डेढ़ किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गये।

पुलिस ने बताया कि वारदात के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में चार संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित