पटना, मार्च 15 -- भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में भंडारा का आयोजन किया गया।
इस नेक पहल के तहत जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया, जो सामाजिक सेवा की भावना को दर्शाता है।कार्यक्रम के दौरान पटना यूनिवर्सिटी के मिंटो नेतृहीन छात्रावास में 50 छात्रों के लिए एक वाटर कूलर प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक पवन पांडे ने बताया कि रेनबो होम (पटेल नगर) में 60 बच्चियों के लिए दो वाटर कूलर प्रदान किए गए। वृद्धाश्रम में 200 लोगों के उपयोग के लिए दो सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन (10 लीटर), एक 250 लीटर का फ्रिज और एक इंडक्शन चूल्हा दान किया गया।
खेसारी लाल यादव के प्रशंसक विक्की पांडे और बिट्टू सिंह ने बताया कि पटना के बोरिंग रोड चौराहा , एग्जीबिशन रोड, राजा बाजार ,पाटलिपुत्र गोलंबर ,जीपीओ गोलंबर, इनकम टैक्स पर भंडारा का कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित