टना , जून 24 -- खेल विभाग के निदेशक आरिफ अहसन ने बुधवार को सभी जिलों के जिला खेल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य में खेल गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, उपलब्ध खेल संरचनाओं के बेहतर उपयोग, पंचायत स्तर तक खेलों की पहुंच बढ़ाने और जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निदेशक ने कहा कि राज्य में खेलों के विकास के लिए केवल खेल संरचनाओं का निर्माण और रखरखाव ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इन संरचनाओं को नियमित खेल गतिविधियों से जोड़ना और सक्रिय बनाना भी अत्यंत आवश्यक है। विभाग का मुख्य फोकस अब उपलब्ध खेल मैदानों, आउटडोर स्टेडियमों एवं अन्य खेल सुविधाओं को अधिकतम उपयोग में लाने और उन्हें खेल गतिविधियों का केंद्र बनाने पर है।
निदेशक आरिफ अहसन ने कहा किसभी जिला खेल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने जिलों में नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करें और पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर उपलब्ध खेल मैदानों तथा खेल सुविधाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी लें। जहां भी स्थानीय स्तर पर किसी खेल गतिविधि का संचालन हो रहा है, वहां खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं को प्रोत्साहित किया जाए। संबंधित खेल के अनुसार आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने, प्रशिक्षण एवं अवसरों से जोड़ने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित