नयी दिल्ली , अगस्त 08 -- केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा को अपना पहला सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज़ खिताब जीतने पर बधाई है।
डा मनसुख मांडविया ने बधाई देते हुए कहा, ''उनका शानदार खेल और समर्पण पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का एक बहुत बड़ा स्रोत है।''अमेरिका के सेंट लुइस में आयोजित सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट में प्रज्ञाननंदा ने 23.5 अंकों के साथ जीत दर्ज की। प्रज्ञाननंदा टूर्नामेंट के सभी पांच दिनों में आगे रहे और उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ ब्लिट्ज गेम ड्रॉ होने के बाद, एक राउंड बाकी रहते ही उन्होंने टूर्नामेंट जीत लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित