सिरसा , सितंबर 26 -- हरियाणा के सिरसा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एबीवीटी स्टाफ सिरसा की पुलिस टीम ने गांव रंगड़ी खेड़ा के पास खेत से ट्यूबवेल की 120 मीटर केबल तार चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवेश उर्फ गोलू पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव रंगड़ी खेड़ा, जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गांव रंगड़ी खेड़ा निवासी श्रवण कुमार पुत्र मुंशी राम ने सदर थाना में शिकायत देकर बताया था कि 14 सितंबर 2026 की रात गांव रंगड़ी खेड़ा के खेतों से अज्ञात युवक ट्यूबवेल की केबल तार चोरी कर फरार हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित