भरतपुर , जून 01 -- राजस्थान में धौलपुर के सैंपऊ थाना क्षेत्र में आरी मोड़ के पास खेतों में रविवार को अर्धनग्न अवस्था में मिले अज्ञात शव की सोमवार को शिनाख्त हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की शिनाख्त आगरा जिले के जगनेर थाना क्षेत्र निवासी सुरेंद्र (38) के रूप में हुई है। शव के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है।

पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र 26 मई को धौलपुर ने अपने ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से उसका परिवार से संपर्क टूट गया था और मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। अट्ठाइस मई को परिजनों ने जगनेर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मृतक के ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित