बारां , मार्च 25 -- राजस्थान में बारां जिले के मांगरोल थाना क्षेत्र में खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटकर ले जाने का मामला सामने आया है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपी फसल काटकर ले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वृंदावन मथुरा स्थित मूर्ति मंदिर मदनमोहन विराजमान के खाते की करीब 14.49 हेक्टेयर जमीन पर पिछले कई वर्षों से अम्बरीष शर्मा का परिवार काश्त करता आ रहा है। इस जमीन पर इस समय गेहूं की फसल खड़ी थी।आरोप है कि कुछ लोग खेत में जबरन घुसकर करीब 40 बीघा जमीन की गेहूं की फसल काटकर ले गए।
पीड़ित अम्बरीष शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने 22 मार्च को जिला पुलिस अधीक्षक और मांगरोल थानाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर फसल कटने से रोकने की गुहार लगाई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपियों ने पहले 40 बीघा और अगले दिन बाकी फसल भी काट ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित