भरतपुर , मई 31 -- राजस्थान में धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र में विक्रमपुरा गांव के समीप खेतों में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंपऊ के शवगृह में रखवा दिया गया। उसकी शिनाख्त करने के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि शव के काफी क्षत-विक्षत हालत में होने से मामला संदिग्ध लग रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित