अलवर, अक्टूबर 12 -- राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में घासोली गांव में प्याज की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक युवा किसान की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र गुर्जर (27) रविवार को अपने खेत में प्याज की फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह खेत में ही अचेत हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

सूत्रों ने बताया कि चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद सोमवार को सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित