अलवर , अगस्त 06 -- राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को सताना गांव में खेत में फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक किसान की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जयसिंह बैरवा (34) शाम को अपने खेत में फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान वह दवा के प्रभाव में आकर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने तुरंत उसे मालाखेड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर अलवर भेज दिया गया।
राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन रात करीब 12 बजे उसने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर लिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित