भरतपुर , अप्रैल 23 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को खेत में सिंचाई करने गई एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि विसखोरी गांव में रमीला (48) ने खेत में चरी की फसल को पानी देने के लिए बोरवेल के स्टार्टर का बटन दबाया तभी वह बिजली की चपेट में आकर अचेत हो गई। परिजन उसे लेकर बयाना उप जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित