सीहोर , अक्टूबर 08 -- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के भेरुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम डीमावर में बुधवार को खेत पर काम कर रहे एक किसान की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार ग्राम डीमावर निवासी राजेश यदुवंशी (42) रोजाना की तरह खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने आसपास के लोगों और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। हत्या के कारण और आरोपियों की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित