रायसेन , सितंबर 26 -- मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील के सुल्तानगंज थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोइया से खामखेड़ा जाने बाले मार्ग पर शुक्रवार देर शाम मक्का के खेत की मेड़ पर जिंदा नवजात शिशु मिला।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को दी सूचना पुलिस ने शिशु को तत्काल सिविल अस्पताल भेजा जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया ।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि खामखेड़ा से मोइया तक जाने वाली सड़क किनारे से गणपति विसर्जन के लिए भक्त जा रहे थे तभी उन्हें नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने तत्काल खेत मालिक को इसकी जानकर दी और साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। नवजात के मिलने की सूचना ग्रामीणों और चौकीदार से पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर संजय मीणा ने नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण किया बच्चे का वजन करीब एक किलो 200 ग्राम बताया गया है।

प्राथमिक जांच में नवजात की हालत ठीक बताई गई, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे 108 एंबुलेंस से सागर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित