हनुमानगढ़ , मई 15 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ किसान की खेत में पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार को हनुमान मेघवाल (55) खेत में पानी लगाने के लिए पाइप को डिग्गी में लगा रहा था। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डिग्गी में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच थाना प्रभारी पृथ्वीसिंह नरूका कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित