श्रीगंगानगर , मई 12 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मृतक की पहचान हेतराम नायक निवासी चक 49-एफ के रूप में हुई है। हेतराम शाम करीब पांच बजे खेत में स्थित डिग्गी से पानी लेने गया था। पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गया।

पुलिस ने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर गांव के लोग डिग्गी पर पहुंचे। उन्होंने हेतराम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी माैत हो गयी थी। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित