झुंझुनू , अक्टूबर 19 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक प्रशिक्षु इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली।
खेतड़ीनगर थानाधिकारी राकेश कुमार ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान आशीष यादव (28), निवासी कौसली, हरियाणा के रूप में हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। सुबह सात बजे वह अपने क्वार्टर में पंखे से लटका मिला। मां का फोन नहीं उठाने पर उन्होंने आशीष के साथी इंजीनियर आयुष को आशीष के क्वार्टर भेजा। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
आशीष अपने माता-पिता के इकलौता बेटा था। उसने चार अगस्त 2026 को प्रशिक्षु मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर नियुक्त हुआ था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित