हनुमानगढ , मई 19 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में खेत में कृषि कार्य करते समय दो व्यक्तियों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ टाउन पुलिस के अनुसार मूंडा गांव में सतनामसिंह (45) सोमवार को दोपहर में खेत में पानी लगा रहा था। खेत मालिक बलबीरसिंह दोपहर में खेत में गया तो उसका भाई सतनामसिंह खेत में बेहोश पड़ा था। इस पर वह परिजनों के साथ सतनामसिंह को हनुमानगढ़ टाउन के सरकारी अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सोंप दिया।
एक अन्य घटना के तहत रावतसर थाना क्षेत्र में खेदासरी गांव में एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से 40 वर्षीय विनोद जाट की मौत् हो गई। पुलिस ने बताया कि सोमवार को दोपहर में विनोद खेत में काम कर रहा था। इस दौरान वह डिग्गी पर पानी लेने के लिए गया तो पैर फिसलने से उसमें गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित