अलवर , सितम्बर 29 -- राजस्थान में अलवर जिले के खेड़ली और आसपास के गांवों में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समूची रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास सोमवार रात चोर एक मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात सहित 65 हजार रुपए की नकदी चोरी करके ले गये। इसी क्षेत्र में चोरों ने एक अन्य मकान में बंधी भैंसों को चोरी करने का प्रयास भी किया, लेकिन जाग होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित