मुंबई , सितंबर 04 -- न्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के साथ बचपन की खूबसूरत यादों और पारिवारिक परंपराओं से भी जुड़ा त्योहार है। पूजा-पाठ, व्रत, घर की सजावट, माखन-मिश्री और पारंपरिक पकवान इस पर्व की खुशियों को और खास बनाते हैं। सन नियो के सितारों हरिथि जोशी, अंकिता बहुगुणा और नेहा सोलंकी ने जन्माष्टमी से जुड़ी अपनी यादें साझा की हैं।'दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी' में तारा की भूमिका निभा रहीं हरिथि जोशी ने बताया कि वह जन्माष्टमी परिवार के साथ मनाना पसंद करती हैं। घर सजाने, भगवान कृष्ण की पूजा करने और परिवार के साथ खुशियां बांटने के अलावा बचपन में राधा-कृष्ण का रूप धारण करना उनकी खास यादों में शामिल है। उन्हें आज भी कृष्ण भजन सुनना पसंद है।
'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' में अनुप्रिया का किरदार निभा रहीं अंकिता बहुगुणा के लिए जन्माष्टमी बचपन की यादों से जुड़ा है। वह बचपन में व्रत रखती थीं और मंदिर जाकर भगवान कृष्ण के दर्शन करती थीं। आधी रात को कृष्ण जन्म के बाद फलाहार कर व्रत खोलती थीं। उन्हें अपनी दादी के हाथ की नारियल की बर्फी और पंजीरी आज भी याद है। मंदिरों में सजने वाली कृष्ण की झांकियां भी उनके लिए जन्माष्टमी का खास आकर्षण रही हैं।
वहीं, जल्द शुरू होने वाले धारावाहिक 'राजनंदिनी' में मुख्य भूमिका निभा रहीं नेहा सोलंकी के लिए जन्माष्टमी परिवार के साथ बिताए पलों और बचपन की यादों का त्योहार है। वह भगवान कृष्ण के लिए झूला सजाने और घर को सजाने के साथ आधी रात को कृष्ण जन्म का इंतजार करती हैं।
नेहा के अनुसार, उनकी मां जन्माष्टमी पर ताजा माखन-मिश्री बनाती हैं, जिसका वह और उनके भाई बेसब्री से इंतजार करते हैं। कृष्ण जन्म के बाद माखन-मिश्री खाना उनकी सबसे प्यारी यादों में शामिल है।
सन नियो के इन सितारों के लिए जन्माष्टमी केवल पूजा और व्रत का अवसर नहीं, बल्कि परिवार के साथ खुशियां साझा करने, बचपन की यादों को संजोने और पारंपरिक रीति-रिवाजों को फिर से जीने का मौका भी है।
'दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी' सोमवार से शनिवार शाम सात बजे तथा 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' शाम 7.30 बजे सन नियो पर प्रसारित होता है। 'राजनंदिनी' जल्द ही सन नियो पर प्रसारित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित