जयपुर , फरवरी 16 -- राजस्थान सरकार ने खैरथल-तिजारा जिले में भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के खुशखेड़ा स्थित एक फैैक्ट्री में आग लगने की घटना में मृतकों के आश्रितों को तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मृतकों के आश्रितों के लिए यह आर्थिक सहायता स्वीकृत की। उन्होंने कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्हें पूरी मदद देने और घायलों के हरसंभव उपचार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और मृतकों के आश्रितों को 3-3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता तत्काल सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि इस घटना में सात लोगों की मृत्यु हो गई और चार घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित