पटना , सितंबर 19 -- बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को उर्वरक की आपूर्ति व्यवस्था को सख्त करते हुए कंपनियों को निर्धारित व्यवस्था के तहत खुदरा केंद्र तक उर्वरक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाली कंपनियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

श्री सिन्हा ने आज यहां कहा कि उर्वरक बिक्री में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से राज्य के 26 जिलों में क्यूआर कोड आधारित बिक्री व्यवस्था लागू की जा चुकी है और शेष जिलों में दो अक्टूबर से इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक साढ़े सात लाख से अधिक किसान क्यूआर कोड के माध्यम से उर्वरक खरीद चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को इस व्यवस्था को लेकर फैलायी जा रही अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित