श्रीगंगानगर , जून 23 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में रात एक खाली मकान से चोर एक लाख रुपये से अधिक का सामान चुरा ले गये।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित चंदन अनेजा ने आज पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर रात को करीब ढाई बजे उसके मकान के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुस गये। वे कमरों की अलमारी एवं बक्सों का सामान खंगाल करके एक लाख रुपए नगद, सोने की एक अंगूठी और चांदी की दो पाजेब जोड़ियां ले गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित