चंडीगढ़ , मई 06 -- पंजाब के जालंधर और अमृतसर में मंगलवार रात सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के आसपास के इलाकों में संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से जुड़े उच्च तीव्रता वाले विस्फोटों के बार पूरे पंजाब में व्यापक सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया। हालांकि दोहरे विस्फोटों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (केएलए) ने जालंधर हमले की जिम्मेदारी ली है और विशेष रूप से एक वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी और उनके परिवार के खिलाफ धमकी दी है।

उल्लेखनीय है कि जालंधर के पीएपी चौक के पास कल शाम 7:57 बजे पहला विस्फोट हुआ जिसमें फुटपाथ पर खड़ी एक एक्टिवा स्कूटर को निशाना बनाया गया। कुछ घंटों बाद, रात करीब 11:00 बजे, अमृतसर में बीएसएफ खासा शिविर के गेट नंबर 5 और 6 के बाहर दूसरा विस्फोट हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित