नयी दिल्ली , अक्टूबर 27 -- दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर- कॉलेज हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट 2026-27 में पहले दिन पुरुष वर्ग के पहले मैच में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) को 8-0 से हराया। खालसा कॉलेज की तरफ से पुष्कर ने दो, विपिन शिववर्धन, शौर्य, आर्यन विश्वेंद्र और प्रतीक ने एक एक गोल किया।
दूसरे मैच में सेंट स्टीफंस कॉलेज ने मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) को 6-0 से हराया ल सेंट स्टीफंस कॉलेज की तरफ से गुरसंजन सिंह ने तीन गोल, आशीष, लवमीत और विशाल ने एक-एक गोल किया lयह आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2026 तक शाहदरा स्थित श्याम लाल कॉलेज के मैदान में किया जा रहा है।
पुरुष वर्ग के मुकाबले 27 से 31 अक्टूबर, 2026 तक खेले जाएंगे। वहीं, महिला वर्ग के मुकाबले 2 से 5 नवंबर, 2026 तक आयोजित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित