नयी दिल्ली , अप्रैल 07 -- मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, किरोड़ी मल कॉलेज, स्टनर अकादमी और रामजस कॉलेज ने 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मुकाबले जीत लिए।
टूर्नामेंट का उद्घाटन पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) के संयुक्त सचिव संदीप सरकारिया, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. गुरमोहिंदर सिंह और एसजीटीबी खालसा कॉलेज की शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान निदेशक डॉ. इंदरप्रीत कौर ने किया।
पुरुष वर्ग में एसजीटीबी खालसा ने एमिटी यूनिवर्सिटी को 77-42 से हराया।
प्लेयर ऑफ द मैच: रूपेश भाटी (एसजीटीबी खालसा कॉलेज)।
किरोड़ी मल कॉलेज ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को 80-60 से हराया।
प्लेयर ऑफ द मैच: भाव्या (किरोड़ी मल कॉलेज)।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित