गाजीपुर , मार्च 6 -- उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर शिया धर्मगुरु और ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल करने के आरोप में एक किशोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गत दिनों अली खामेनेई के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की शिकायत थाना कासिमाबाद में दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान शुक्रवार को ग्राम गंगौली में चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी सुशील राजभर पुत्र संजय राजभर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शिया धर्मगुरु और ईरान के सुप्रीम लीडर के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस संबंध में थाना कासिमाबाद में भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित