बारां , मार्च 17 -- राजस्थान में बारां के जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित खाद्य सुरक्षा योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंगलवार को प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक एवं अधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे ही नहीं।

ऐसे में ऐन वक्त पर कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया जिससे जिलेभर से पहुंचे व्यापारी भड़क गए। उन्होंने आयोजन का बहिष्कार भी कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बारां शहर के कलश वाटिका में आयोजित किया गया था, जिसमें जिले भर के खाद्य सुरक्षा सामग्री व्यापारियों को खाद्य, औषधि नियंत्रण अधिकारी एवं मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया गया था।

प्रशिक्षण में पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि ट्रेड व्यापार संघों के माध्यम से भी इस प्रशिक्षण की श्रेणी में आने वाले व्यापारियों को बाध्य किया गया था। समायानुसार व्यापारी सुबह नौ बजे इस प्रशिक्षण शाला में पहुंच गए, लेकिन 11 बजे तक कोई भी अधिकारी इस कार्यशाला में नहीं पहुंचा। व्यापारी धूप और पीने के पानी से भी परेशान रहे, मगर कोई सुनने वाला नहीं था।

व्यापार महासंघ के अध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि दो घंटे इंतजार करके 11 बजे जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारी ने मोबाइल फोन तक नहीँ उठाया। खाद्य अधिकारियों से संपर्क किया तो एक अधिकारी नें कहा कि वह आधे घंटे में पहुंच रहे हैं, तो दूसरे खाद्य अधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने पहले वालें खाद्य अधिकारी का वहीं पर होना बताया, जबकि वहां कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था।

सूत्रों ने बताया कि जो प्रशिक्षक दिल्ली से आने वाला था, वह अब तक बारां ही नहीँ पहुंचा था। उन के आने के पश्चात ही कार्यशाला प्रारम्भ होगी। इस जानकारी पर व्यापारियों का गुस्सा बढ़ गया और वे नाराज होकर प्रखाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में नहीं पहुंचा ट्रेनर, अधिकारी भी रहे नदारदशिक्षण कार्यशाला का बहिष्कार करके लौट गए।

व्यापार महासंघ का कहना था कि 200 कुर्सी की व्यवस्था करके एक हजार व्यक्तियों का आयोजन किया जा रहा था, जिससे बैठने की कोई व्यवस्था नहीँ थी। चार घंटे की कार्यशाला थी, पानी की भी व्यवस्था नहीँ थी। सिर्फ प्रशिक्षण कार्यशाला के फार्म एक कर्मचारी द्वारा बंटवाए जा रहे थे।

व्यापार महासंघ के व्यापारियों ने बताया कि यह कार्यशाला सिर्फ व्यापारियों के लिए आयोजित थी। जिसमें व्यापारियों के अलावा बड़ी संख्या मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कई सरकारी लाभार्थी भी वहां पर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित