भीलवाड़ा , नवम्बर 01 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए रविवार को हरनी गांव स्थित राजश्री गृह उद्योग पर छापा मारकर 2520 किलोग्राम कैरी का अचार जब्त किया। विभागीय दल ने अचार का नमूना लेकर प्रतिष्ठान संचालक को सुधार नोटिस भी जारी किया। वहीं, जोधड़ास चौराहा स्थित केक एंड फैक्ट्री से चॉकलेट ट्रफल केक का नमूना लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत शनिवार को भी शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चित्तौड़ रोड स्थित श्री सांवरिया तेल घानी से सरसों के तेल, मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर के नमूने लिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित