भीलवाड़ा , अप्रैल 26 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले में भीषण गर्मी के दस्तक देते ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर और आसपास के इलाकों में आइसक्रीम और ठंडे उत्पादों की गुणवत्ता की जांच के लिए सघन अभियान शुरू किया है।

विभाग के सूत्रों ने रविवार को बताया कि दल ने श्रीराम आइसक्रीम के गोदाम पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान वहां भारी गंदगी और सफाई व्यवस्था में बड़ी खामियां पाई गईं, जिस पर विभाग ने तुरंत नोटिस थमाया। बड़ी लापरवाही तब सामने आई जब टीम को 500 एमएल की 28 बोतलें एक्सपायरी मिलीं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट किया गया।

सूत्रों ने बताया कि अभियान के दौरान मेसर्स आइसक्रीम एण्ड कुल्फी में मावा कुल्फी और कुल्फी के दो नमूने, श्रीनाथ आइसक्रीम (गंगापुर) में आइसक्रीम के नमूने, महालक्ष्मी सांचा एजेंसी (गंगापुर)में कुल्फी पाउडर के नमूने, एमडीसी इंटरप्राइजेज (हलेड रोड) में क्वालिटी वाल्स आइसक्रीम का नमूना, मां भरका देवी आइसक्रीम में स्ट्रॉबेरी फ्लेवर आइसक्रीम के नमूने लिये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित