चंडीगढ़ , अक्टूबर 02 -- हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत गोहाना में खादी का कपड़ा खरीदा। उन्होंने लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भरता के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

बड़ौली ने कहा कि खादी केवल कपड़ा नहीं, बल्कि स्वदेशी, सादगी और आत्मनिर्भरता की उस विचारधारा का प्रतीक है, जिसे महात्मा गांधी ने जन-जन तक पहुंचाया। खादी अपनाना स्थानीय कारीगरों और बुनकरों के परिश्रम को सम्मान देने के साथ स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का माध्यम भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित