जगदलपुर , अक्टूबर 02 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छत्तीसगढ प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने ओडिशा स्थित खातीगुड़ा बांध से अचानक पानी छोड़े जाने के बाद बस्तर में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्र और राज्य सरकार से प्रभावितों के लिए विशेष मुआवजा पैकेज तथा दीर्घकालिक बाढ़ प्रबंधन योजना को मंजूरी देने की मांग की है।

देव ने इस संबंध में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में बस्तर के बाढ़ प्रभावितों के तात्कालिक पुनर्वास और नुकसान की भरपाई के लिए विशेष मुआवजा पैकेज स्वीकृत करने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित