टिहरी गढ़वाल , मार्च 20 -- उत्तराखंड के टिहरी गढवाल प्रशासन ने खाड़ी देशों में इजरायल और ईरान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए, जिला प्रशासन ने युद्ध प्रभावित देशों में फंसे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को विशेष सतर्कता बरतने की घोषणा की और हेल्पलाइन जारी की है।
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि यदि जनपद के किसी निवासी का परिवार या परिचित खाड़ी देशों में रोजगार, शिक्षा या अन्य कारणों से फंसा है, तो उसकी जानकारी जिला प्रशासन को तुरंत उपलब्ध कराई जाए। इससे प्रशासन प्रभावित नागरिकों की सुरक्षित और त्वरित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई कर सकेगा।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वह अपने परिवार या परिचितों के नाम, पिता का नाम, जनपद पता, मोबाइल नंबर, प्रवासी का वर्तमान पता, पासपोर्ट नंबर और अन्य आवश्यक विवरण जिला आपदा कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन नंबरों पर साझा करें। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने जिला आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल के लिए 01376-234793, 01376 233433,9456533332,8126268098,7465809009, 7983340807 हेल्पलाइन जारी की है। जबकि खाड़ी देशों की हेल्पलाइन मे सऊदी अरब: 00-966-11-4884697,बहरीन: 9733948071,97338400433,यूएई: 971-2-4492700 नंबर शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह प्रभावित नागरिकों के साथ खड़ा है और किसी भी जानकारी को तुरंत साझा करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित