सीकर , जून 21 -- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि खाटूश्याम के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल्दी ही सुंदरपुरा स्टेशन का निर्माण होगा।

उन्होंने सीकर स्टेशन पर सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के साथ चर्चा में खाटूश्याम जी के दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए सुंदरपुरा स्टेशन के निर्माण कार्य की स्वीकृति के बारे मे जानकारी प्रदान की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित