ईटानगर , मई 22 -- अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चोउना मीन ने 'इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग अरुणाचल प्रदेश' की स्थापना को लेकर सकारात्मक उम्मीद जताई है और इसे राज्य में नीति नियोजन तथा शासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

श्री खांडू ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह इस बात से बेहद उत्साहित हैं कि नीति आयोग और अरुणाचल प्रदेश सरकार की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से इस संस्थान की स्थापना का दृष्टिकोण धीरे-धीरे आकार ले रहा है। मुख्यमंत्री खांडू ने कहा कि राज्य लंबे समय से एक समर्पित नीतिगत थिंक टैंक की आवश्यकता की वकालत करता रहा है जो अरुणाचल प्रदेश की अनूठी भौगोलिक, सांस्कृतिक और आर्थिक वास्तविकताओं के अनुरूप रणनीतिक दिशा, साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और दीर्घकालिक विकासात्मक योजना प्रदान करने में सक्षम हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित