पिथौरागढ़ , फरवरी 06 -- उत्तराखंड के मुनस्यारी घूमने गए सोशल मीडिया स्टार हर्षा रिछारिया गुरुवार रात को अपने साथियों के साथ खलिया टॉप में फंस गई। मुनस्यारी पुलिस ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुनस्यारी पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा फोन के माध्यम से सूचना दी गई कि उसकी बहन एवं उसके कुछ अन्य साथी खलिया टॉप घूमने गए थे, जो अंधेरा हो जाने के कारण रास्ता भटक गए हैं तथा उनसे संपर्क भी स्थापित नहीं हो पा रहा है।
थानाध्यक्ष अनिल आर्या की अगुवाई में मुनस्यारी पुलिस की एक टीम खलिया टॉप के लिए रवाना हुए। पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं सतर्क कार्रवाई करते हुए सभी पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित