रायपुर , अप्रैल 11 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा क्षेत्र में शनिवार को एक स्कूल बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार बच्चे दहशत में आ गए। हालांकि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिल्दा रोड स्थित चिकन मार्केट के सामने एक निजी स्कूल की बस बच्चों को उतारने के लिए सड़क किनारे रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को रगड़ते हुए जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बस का दरवाजा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया। घटना के समय बस में मौजूद छोटे बच्चे घबरा गए और रोने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और स्थिति को संभाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित