पटना, सितंबर 19 -- ्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने, आमजन की सुरक्षा तथा आगामी त्योहारों को देखते हुए पटना नगर निगम की ओर से खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मती का कार्य तेज कर दिया गया है। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने स्ट्रीट लाइट का रखरखाव कर रही कंपनीईईएसएल के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर फील्ड में टीमों की संख्या बढ़ाने तथा शिकायतों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के अनुपालन और स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए फील्ड में कार्यरत टीमों की संख्या 18 से बढ़ाकर 26 कर दी गई है। प्रत्येक टीम में एक ड्राइवर, एक बिजली मिस्त्री और एक हेल्पर सहित तीन सदस्य हैं। टीमों के सुगम संचालन के लिए प्रत्येक टीम को बिजली तार, स्विच, लाइट, सीढ़ी आदी से लैस एक पिक-अप वैन उपलब्ध कराया गया है। सभी टीमें पटना नगर निगम के कंट्रोल रूम के साथ समन्वय स्थापित कर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर रही हैं।

इसके अतिरिक्त, पटना नगर निगम के पांच बिजली मिस्त्री भी एक-एक सहायक के साथ फील्ड में जाकर पूर्व से अधिष्ठापित स्ट्रीट लाइटों की स्थिति की जांच कर रहे हैं। खराब लाइटों की पहचान कर संबंधित टीमों के साथ जानकारी साझा की जा रही है, जिससे आवश्यक कार्रवाई जल्द सुनिश्चित की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित