महासमुंद , सितंबर 05 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में झलप-बागबाहरा मार्ग की बदहाल स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को झलप में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-53 से झलप होते हुए बागबाहरा जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पिछले करीब डेढ़ माह से खराब है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। शनिवार को छिलपावन के पास गड्ढों में एक ट्रक फंसने से मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। इससे नाराज ग्रामीण झलप में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित