तिरुवनंतपुरम , जुलाई 31 -- खराब मौसम के कारण शुक्रवार को कोच्चि से माले जाने वाली इंडिगो की उड़ान और बेंगलुरु से कोच्चि आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे की ओर डायवर्ट करना पड़ा।
कोच्चि-माले रूट पर चलने वाली इंडिगो की एक उड़ान को माले हवाईअड्डा पर खराब मौसम के कारण तिरुवनंतपुरम की ओर मोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित