मोहाली/ खरड़ , अप्रैल 16 -- पंजाब के खरड़ के नजदीक स्थित गांव जंडपुर में देर रात आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान तेजधार हथियारों से हमला कर दो सगे भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों की पहचान जर्नैल सिंह और अमरजीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि संदीप सिंह को भी चोटें आई हैं। तीनों को सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, देर रात जर्नैल सिंह अपने घर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही अमनदीप सिंह और मनप्रीत सिंह वहां पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर हाथापाई शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित