नयी दिल्ली , मार्च 22 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के लोगों के तरक्की की कामना की है।
श्री खरगे ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा "लोकतंत्र की पावन धरती बिहार, ज्ञान- परंपरा और सभ्यता का प्रतीक है। इसी भूमि से महात्मा गांधी ने अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध देशवासियों की आवाज़ को एक नई दिशा दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित